Thursday , October 22 2026
Breaking News

नवजोत सिंह सिद्धू मिले प्रियंका गांधी से, पत्नी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकीं, पंजाब कांग्रेस में हलचल, सीएम मान ने कसा तंज, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : भारत के पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिद्धू ने फिर पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है। सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ और संरक्षक देवदूत से मिला। कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में साथ देने के लिए बस उनके और भाई के प्रति आभारी हूं।

इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। वह फील्ड में भी एक्टिव होकर लोगों से मुलाकात करने लगी हैं। प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इस मुलाकात के बाद सीएम भगवंत मान सिद्धू पर तंज कसा। सीएम भगवंत मान ने कहा-सिद्धू कितनी बार राजनीति में आएंगे, कितनी बार छोड़ गए। ना मैं प्रियंका गांधी की अपॉइंटमेंट लाकर देता हूं, ना मुझे पूछ कर मिलते हैं। कभी कहते हैं शोज में जाना है, कभी पंजाब के एजेंडे की फाइल से धूल हटाते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को ऑल द बेस्ट।

नवजोत सिद्धू ने 2022 में अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गए। इसके बाद वह राजनीति से दूर हो गए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था। इसके बावजूद वे प्रचार पर नहीं पहुंचे थे। अब अचानक उनका प्रियंका से मिलना 2027 के चुनाव से पहले एक्टिव होने के संकेत माने जा रहे हैं।

नवजोत कौर ने कहा था- टिकट मिले या नहीं, चुनाव लड़ूंगी

नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने 1 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से दावेदारी पेश की थी। नवजोत कौर ने कहा था कि वह जनता की सेवा करना चाहती हैं। यह काम विधायक बनकर ही बेहतर तरीके से हो सकता है। उनके क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। मैं 2027 के चुनाव के लिए तैयार हैं। नवजोत कौर ने साफ किया कि चुनाव लड़ने के लिए टिकट देना या न देना पार्टी हाईकमान का अधिकार है, लेकिन उन्होंने खुद की तैयारियां पहले से शुरू कर दी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!