Monday , September 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : कांग्रेस ने नवजोत कौर को पार्टी से निकाला, सिद्धू ने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ करार दिया, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निकाल दिया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि इससे कुछ दिन पहले ही नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

भूपेश बघेल आज अमृतसर में डॉक्टर राजकुमार वेरका के निवास स्थान पर पहुंचे थे, जहां पत्रकारों ने भूपेश बघेल से नवजोत कौर सिद्धू को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि नवजोत कौर सिद्धू पहले पार्टी से निलंबित थी, जबकि अब उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।

इसके बाद नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर बिना नाम लिए खुलकर राहुल गांधी पर निशाने साधे। उन्होंने मिलने का टाइम न देने के साथ उनके नीचे टिकट बिक्री तक के आरोप लगाए।

पार्टी से निकाले जाने पर नवजोत कौर सिद्धू की अहम बातें…

  • पप्पू ने अपने नाम पर मुहर लगाई: नवजोत कौर सिद्धू ने लिखा- पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर खुद ही मुहर लगा दी है। एक ऐसा नेता, जो यह मानता है कि वही अकेला ईमानदार और ज्ञानी इंसान है, जबकि वह जमीनी हकीकत से पूरी तरह अनजान है। उसके भीतरी दायरे में काम करने वाले लोग उसे हाशिये पर बनाए रखने में सफल रहते हैं और खुद टिकट बेचकर ऐशोआराम की जिंदगी जीते हैं, वह भी उसके कोई फैसला लेने से बहुत पहले।

  • इमरजेंसी प्रतिक्रिया देने में 6 महीने लग जाते हैं: नवजोत कौर सिद्धू ने लिखा- किसी इमरजेंसी पर प्रतिक्रिया देने में उसे छह महीने से ज्यादा समय लग जाता है और तब तक नुकसान होना तय हो जाता है। लोगों से अपने साथ जुड़ने को कहने से पहले उसे अपने तथाकथित समर्थकों से यह पूछ लेना चाहिए कि क्या वे ईमानदार रहने के लिए तैयार हैं? क्या वे पंजाब के लिए ईमानदारी से काम करना चाहते हैं?

  • आपके अनुयायी जेबें भरने में लगे हैं: नवजोत कौर ने लिखा- आपके ज्यादातर अनुयायी निस्वार्थ सेवा के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वे दोबारा सत्ता में नहीं आने वाले। अगर हिम्मत है तो उनसे कहिए कि वे मौजूदा सरकार के खिलाफ बोलें और इसके लिए तैयार रहें कि उनकी फाइलें खुल जाएँ। सच बोलना और सच का सामना करना सीखिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!