Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब में चुनाव की तैयारियों में जुटी AAP:अरविंद केजरीवाल दो दिन करेंगे मीटिग, हलवारा एयरपोर्ट पर CM मान ने किया स्वागत

लुधियाना  , (PNL) :  आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयारियां शुरू कर दी। पार्टी के नेशनल कंवीनर अरविंद केजरीवाल चुनाव की तैयारियों के संबंध में दो दिन पंजाब दौरे पर हैं। दो दिन में वो पंजाब में अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ मीटिंग्स करेंगे। अरविंद केजरीवाल दोपहर की फ्लाइट से हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री व अरविंद केजरीवाल ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो दो दिन पंजाब के दौरे पर हैं और इन दो दिनों में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर पंजाब के चुनाव पर चर्चा करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इन दो दिनों में अलग-अलग वर्ग के साथ बैठकें की जाएंगी। इसके अलाव पार्टी नेताओं की भी बैठकें होंगी।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप को लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि चार साल के बाद भी पंजाब में सरकार के प्रति लोगों का रवैया पॉजिटिव है जबकि पहले चार साल बाद लोग सरकार के खिलाफ हो जाते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेहतरीन काम कर रही है और लोग सरकार के कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

हलवारा एयरपोर्ट पर यात्रियों से बात करते हुए सीएम भगवंत मान।

हलवारा एयरपोर्ट पर यात्रियों से बात करते हुए सीएम भगवंत मान।

CM मान ने लिया हलवारा एयरपोर्ट का जायजा

मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का जायजा लिया। सीएम मान ने कहा कि एयरपोर्ट को लेकर लुधियाना समेत मालवा के लोगों में बेहद उत्साह है। उन्होंने कहा कि सुबह की फ्लाइट अलग अलग देशों से आने वाली फ्लाइट से कनेक्ट करती है। जिसका लोगों को फायदा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दिन की फ्लाइट का समय बदलने की डिमांड एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से की जा रही है। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स ने शाम को पांच बजे के बाद फ्लाइट न उठाने को कहा है इसलिए उसके बाद की फ्लाइट की अनुमति नहीं मिल रही है।

शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर होगा एयरपोर्ट

सीएम मान ने कहा कि एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेज दिया है। जल्दी ही एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रख दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एयरपोर्ट पर लोगों से बात की और वो इसे लेकर बेहद खुश हैं। सीएम ने कहा कि इस एयरपोर्ट को बनाने में संजीव अरोड़ा का बहुत योगदान है। उनके प्रयासों से ही यह शुरू हो सका।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!