Tuesday , November 3 2026
Breaking News

अमेरिका में नगर कीर्तन में हिंसा:2 गुटों में फायरिंग-चाकूबाजी, तलवारें भी चलीं, 2 लोग घायल, संदिग्ध हिरासत में

अमृतसर , (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की 2 घटनाएं हुईं। सटर काउंटी में आयोजित 47वें वार्षिक नगर कीर्तन में शनिवार को फायरिंग हुई। वहीं रविवार को चाकूबाजी में 2 लोग घायल हो गए।युवकों ने तलवारों और भालों से भीड़ पर हमला कर दिया। पुलिस ने चाकूबाजी करने के मामले में सैक्रामेंटो निवासी दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।वहीं, फायरिंग मामले में एक संदिग्ध की पहचान की गई है। सटर काउंटी शेरिफ कार्यालय दोनों घटनाओं के आपस में जुड़े होने की जांच कर रहा है।

कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान मौजूद भीड़ हाथों में तलवारें लिए हुए।

कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान मौजूद भीड़ हाथों में तलवारें लिए हुए।

नगर कीर्तन के दौरान भाला और तलवारें चलाईं गईं, जिसमें 2 लोग घायल हो गए।

नगर कीर्तन के दौरान भाला और तलवारें चलाईं गईं, जिसमें 2 लोग घायल हो गए।

दोनों मामलों में क्या हुआ, जानिए…

  • सिख गुरुद्वारा के सामने पार्किंग में फायरिंग: 47वें वार्षिक नगर कीर्तन और मेले में युबा सिटी समेत आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे। सटर काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, 31 अक्टूबर को तिएरा बुएना रोड स्थित सिख गुरुद्वारा के सामने पार्किंग लॉट-ए में फायरिंग हुई।

  • एक संदिग्ध की पहचान हुई: इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है।

  • नगर कीर्तन के समापन के दौरान चाकूबाजी: वहीं अगले ही दिन 1 नवंबर को नगर कीर्तन के समापन के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। इस दौरान युवकों ने तलवारों और भालों से भीड़ पर हमला किया। इसमें 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

  • पुलिस ने सैक्रामेंटो निवासी गिरफ्तार किया: पुलिस ने सैक्रामेंटो निवासी 28 वर्षीय दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या के प्रयास, गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने और घातक हथियार से हमला करने सहित कई गंभीर अपराधों के संदेह में कार्रवाई की गई है।

  • घायल का मेडिकल सेंटर में चल रहा इलाज: आरोपी को सटर काउंटी जेल में रखा गया है। घायलों में से दूसरे व्यक्ति की हालत स्थिर बताई गई है। उसका इलाज यूसी डेविस मेडिकल सेंटर में चल रहा है।

47वें वार्षिक नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंची संगत।

47वें वार्षिक नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंची संगत।

दोनों घटनाओं के संबंध की जांच कर रही पुलिस सटर काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, दोनों मामलों की जांच जारी है। जांचकर्ता सिख गुरुद्वारे के प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सप्तक्रांति से मगध तक… इन ट्रेनों के नाम से हटेगा सुपरफास्ट का टैग, क्या होगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों को सुपरफास्ट की श्रेणी से हटाकर सामान्य …

लुधियाना में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती का सुसाइड:बर्थडे पर मिलने आया तो परिजनों ने गोलियां चलवाईं; भाई बोला- बहन को परेशान करता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में परिजन की तरफ से बॉयफ्रेंड पर गोलियां चलाने से नाराज …

लुधियाना पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत:पूछताछ करते वक्त थाने में तबीयत बिगड़ी; गुरुद्वारे पर फायरिंग केस में अरेस्ट किया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राज सिंह …

संगरूर में 25 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार:रेड नहीं करने के बदले मांगी रकम, 30 हजार मांगे, 25 हजार में सौदा तय

संगरूर , (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में थाना दिड़बा में तैनात …

माड़ी मेघा के खेतों में मिला ड्रोन से गिराया पैकेट:पुलिस-BSF टीम ने 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए

तरनतारन , (PNL) : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव माड़ी मेघा के खेतों से खालड़ा …

जालंधर के युवा गोल्फ खिलाड़ी युवराज भाटिया ने जीता गवर्नर्स कप 2026 का खिताब, स्कूल का नाम किया रोशन

जालंधर, (PNL) : शहर के होनहार युवा गोल्फ खिलाड़ी युवराज भाटिया ने प्रतिष्ठित गवर्नर्स कप …

कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकाने पर ED की छापेमारी, CRPF के जवान भी तैनात

होशियारपुर , (PNL) : पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व …

फोन नहीं लगा, लेकिन iPhone ने हादसे की खबर मां तक पहुंचाई; क्रैश डिटेक्शन फीचर से कैसे मिला पहला अलर्ट?

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में रैपर हनी सिंह …

मैं कोई पंडित नहीं हूं’, NDA में शामिल होने के सवाल पर बोले सुखबीर सिंह बादल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक …

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

न्यूज डेस्क, (PNL) : फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया …

अमृतसर में अधिकारियों के भरोसे टला किसानों का प्रदर्शन:अफसरों ने मांगी मंडियों की सूची, किसान बोले-खरीद नहीं हुई तो फिर आंदोलन करेंगे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सरकारी खरीद मंडियां बंद होने के विरोध में भारतीय किसान …

जालंधर में आज भारत-दक्षिण कोरिया के बीच महामुकाबला:सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे 3 मैच; चीन-बांग्लादेश की टीमें भी आमने-सामने होंगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी सोमवार का दिन बेहद रोमांचक …

चंडीगढ़ प्रशासक ने पंजाब सरकार-पुलिस की तारीफ की:कटारिया बोले-अपराधी पकड़ने में मदद की; दो जगह मर्डर से पीड़ा पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब सरकार और पुलिस की तारीफ …

नूरमहल में तस्करों का मीडिया कर्मी पर हमला, टांग तोड़ी:हाथ-सिर पर लगी चोटें; स्कूटी तोड़ी-मोबाइल जलाया, FIR दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में नशा तस्करों ने मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला …

लुधियाना में अकाउंटेंट ने किया सुसाइड:चुन्नी से कमरे में फंदा लगाया; पिता बोले-फैक्ट्री मालिक ने किया प्रताड़ित

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!