Sunday , March 15 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी, चंडीगढ़ पुलिस मौके पर, खाली कराया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर पूरे सचिवालय परिसर को खाली करा लिया गया और सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।

धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), CISF, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सचिवालय के हर ब्लॉक, कमरे और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अचानक मौसम ने बदला मिजाज : लुधियाना समेत 6 जिलों में बारिश, 9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) :पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक मिजाज बदल लिया है। बीती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!