Wednesday , September 9 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के क्लब के बाहर धमाका, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, फिरौती के लिए किया था कॉल

चंडीगढ़, (PNL) : चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के क्लब के बाहर आज सुबह धमाका हुआ है। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में रैपर बादशाह के सेविले बार और लाउंज और डी ओर्रा क्लब के बाहर धमाका हुआ। चंडीगढ़ में तड़के हुए धमाके की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) और रोहित गोदारा (Rohit Godara) ने ली है। इन दोनों शूटर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमाके की जिम्मेदारी ली। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने दावा किया कि जिस सिल्वर रेस्टोरेंट में धमाका किया गया है उसका मालिक रैपर बादशाह है।

पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि रेस्टोरेंट के मालिक को रंगदारी के लिए कॉल किया गया था लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के वीडियो में क्लब की टूटी हुई खिड़कियां देखी जा सकती हैं। ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जिस वक्त धमाका किया गया उस वक्त नाइट क्लब बंद थे। ऐसे में माना जा रहा है कि सिर्फ दहशत फैलाने के मकसद से ही इन धमाकों को किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!