Tuesday , July 21 2026
Breaking News

लुधियाना में Dusty look शोरूम पर बदमाशों ने चलाई चलाई गोलियां, 4 से 5 फायर किए गए, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। सिविल लाइन इलाके में Dusty look नामक एक कपड़ों की दुकान के बाहर बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायर किए। घटना के समय दुकान बंद थी, जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज सुबह दुकान के बाहर गोलियों के खोल मिलने पर इलाके के लोगों को फायरिंग की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने तुरंत थाना हैबोवाल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गोली के खोल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग करने वालों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, डस्टी लुक नाम की दुकान के बाहर ये गोलियां चली है। सुबह जब दुकान का मालिक हिमांशु दुकान खोलने आया तो उसने दुकान के बाहर गोलियों के खोल देखे। सहमे हुए दुकानदार ने आस-पास के लोगों को बुलाया। लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंच पुलिस ने गोलियों के 4 खोल बरामद किए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गोलियां चलाने वाले बाइक या कार पर आए है इस बारे अभी कुछ नहीं पता। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खोज रही है। थाना हैबोवाल के सब-इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने कहा कि गोलियों के खोल जरूर मिले हैं। गोलियां किन लोगों ने चलाई है अभी कुछ पता नहीं है।

दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। जब अधिकारी से सवाल पूछा कि क्या ये मामला रंगदारी से जुड़ा है तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। यहां ये बड़ा सवाल है कि इस तरह से दुकानों के बाहर गोलियां चलना पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े करता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!