Monday , July 27 2026
Breaking News

Alert पर पंजाब के ये शहर, मौमस को लेकर आ गई बड़ी Update

न्यूज डेस्क, (PNL) : फरवरी के आखिर में मौसम ने एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया है। पिछले कुछ दिनों से जहां आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं, वहीं आज सुबह से कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। गत रात से लगातार बूंदाबांदी जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में बारिश के साथ-साथ कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। विभाग ने आज 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। विभाग ने इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसी तरह अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मालेरकोटला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

हालांकि राज्य के बाकी जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसी तरह मौसम विभाग ने 1 और 3 मार्च को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश से राज्य के तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। इसका मतलब है कि लोगों को एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ेगा और फिर से मोटे कपड़े पहनने पड़ सकते हैं। वहीं, 2 मार्च से एक नया पश्चिमी प्रभाव भी सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर देखने को मिल सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बारिश के बीच सीएम मान ने दी लुधियाना को सौगात:लोहारा स्कूल में ‘वर्धमान ब्लॉक’ का किया उद्घाटन

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारी बारिश के …

पंजाब बंद, अमृतसर में AAP नेताओं के पोस्टर फाड़कर फेंके:रास्ते से लोग लौटाए; जालंधर में बाजार-ऑफिस बंद कराए, स्कूलों में छुट्‌टी

जालंधर , (PNL) : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज …

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी:चेकिंग दौरान 37 बॉक्स बरामद, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते …

कल पंजाब बंद की कॉल, बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का बड़ा ऐलान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि …

कनाडा में पंजाबी युवती का गोली मारकर कत्ल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के टोरंटो शहर में 26 वर्षीय पंजाबी युवती नवनीत कौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!