Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Jalandhar में Gun Point पर बड़ी वारदात, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर ,(PNL) : मकसूदां के नंदनपुर रोड पर स्थित पटेल नगर में तीन लुटेरों ने कबाड़ का काम करने वाले दुकानदार को बंधक बना गन प्वाइंट पर उससे कैश लूट लिया। आरोपियों ने दुकान में घुस कर पहले तो शटर डाउन किया और जब दुकानदार ने विरोध जताया तो उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख कर गोली मारने की धमकी दी, जिसके बाद दुकानदार के पास जितना भी कैश था उसने लुटेरों के आगे रख दिया। आरोपी जाते हुए दुकानदार राजेश कुमार के बाइक की चाबी और मोबाइल ले गए।

gun point

जानकारी देते पटेल नगर के ही रहने वाले राजेश कुमार पुत्र हीरा लाल ने बताया कि वीरवार की रात 8 बजे वह दुकान में था। इसी दौरान एक्टिवा पर 3 युवक दुकान के बाहर आकर रुके। दो युवक लोहा बेचने की बात करने लगे तो उसने मना कर दिया। एक युवक बाहर ही खड़ा था। देखते ही देखते दोनों ने शटर नीचे गिरा दिया और उससे मारपीट करके सब कुछ देने को कहा और गोली मारने की धमकी दी।

पीड़ित राजेश ने कहा कि उसने लुटेरों का विरोध भी किया लेकिन इसी बीच एक लुटेरे ने उस पर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की धमकी देने लगा। डर के मारे राजेश ने अपनी जेब से 5 हजार रुपए निकाल कर लुटेरों को दे दिए जबकि लुटेरों ने गल्ले में पड़े 800 रुपए भी निकाल लिए। लुटेरों ने राजेश का मोबाइल ले लिया। दोनों आरोपी जाते हुए राजेश के बाइक की चाबी भी ले गए ताकि वह उनका पीछा न कर पाए। लुटेरों के भागने के बाद राजेश ने शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर जा चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। राजेश ने कहा कि इससे पहले उसने उक्त लुटेरों को कभी नहीं देखा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!