Wednesday , June 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर में एक और कत्ल, अर्बन एस्टेट फेज-1 में चाकू मारकर युवक का मर्डर, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। शहर में एक और कत्ल हो गया है। अर्बन एस्टेट फेज-1 में पड़ती लेबर कालोनी में मंगलवार रात एक युवक का चाकू मारकर मर्डर कर दिया गया। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के चचेरे भाई ने की है। कत्ल की वजह अभी साफ नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद चचेरे भाई ने पीठ में चाकू मारकर मार डाला। थाना सात की पुलिस अभी पीड़ित परिवार के बयान ले रही है। बता दें कि दिवाली की रात रामामंडी में एक युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। अभी पुलिस उन आरोपियों को काबू नहीं कर सकी थी कि एक और कत्ल हो गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Lawrence Bishnoi गैंग का शूटर कनाडा से आएगा भारत, AP Dhillon के घर की थी फायरिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर अभिजीत किंगरा को कनाडा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!