Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा निजी अस्पतालों को मुख्यमंत्री सेहत योजना में शामिल होने का न्योता

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप पंजाब सरकार द्वारा जल्द लागू की जाने वाली 10 लाख रुपये की नकदी रहित स्वास्थ्य बीमा पहल के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज प्रमुख निजी अस्पतालों को मुख्यमंत्री सेहत योजना (एम.एम.एस.वाई.) के तहत सूचीबद्ध होकर पंजाब के लोगों को व्यापक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने संबंधी पंजाब सरकार के इस नेक प्रयास में शामिल होने का न्योता दिया।

स्वास्थ्य मंत्री, जिनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कुमार राहुल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एस.एच.ए.) संयम अग्रवाल भी मौजूद थे, यहां राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के कार्यालय में प्रमुख निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने प्रदेश के हर परिवार को मानक एवं नकदी रहित स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने संबंधी पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। एम.एम.एस.वाई. के तहत प्रति परिवार 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम आदमी के कंधों से चिकित्सा उपचार के वित्तीय बोझ को दूर करना है।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य एक मजबूत स्वास्थ्य देखभाल इकोसिस्टम स्थापित करना है ताकि पंजाब का कोई भी निवासी धन की कमी के कारण उपचार से वंचित न रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सिहत योजना इस दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है और इसकी सफलता के लिए निजी अस्पतालों की सक्रिय भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।

इस बात पर जोर देते हुए कि निजी अस्पताल एम.एम.एस.वाई. के सफल कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण साझेदार हैं, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों से मिल रहा उत्साहजनक प्रतिक्रिया पंजाब भर में इस योजना की पहुंच को और मजबूत करेगा। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि इस योजना को पारदर्शिता एवं कार्य-कुशलता के नजरिए से पूरी सोच-विचार के बाद तैयार किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका लाभ जमीनी स्तर पर पंजाब के हर निवासी तक पहुंचे।

उन्होंने अस्पतालों से अपील की कि वे इस योजना के तहत सूचीबद्ध होने संबंधी औपचारिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पंजाब के निवासियों को जल्द से जल्द इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो सके।

इस बैठक में मैक्स, फोर्टिस, शाल्बी एवं लिवासा अस्पताल समेत अन्य उच्च-स्तरीय निजी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। इन अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने इस योजना में शामिल होने के लिए गहरी रुचि दिखाई तथा एक सहयोगी एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य देखभाल मॉडल तैयार करने के लिए राज्य सरकार की सक्रिय पहल की सराहना की।

इस वार्ता सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह एवं राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के सी.ई.ओ. संयम अग्रवाल ने इन अस्पतालों के प्रतिनिधियों द्वारा उपचार पैकेजों, सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया एवं कैशलेस इंटरफेस के तकनीकी पहलुओं बारे उठाए गए विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!