Wednesday , November 11 2026
Breaking News

जालंधर में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रग हॉटस्पॉट लखनपाल में हुई बुलडोज़र करवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने लंबे समय से नशे के लिए कुख्यात क्षेत्र लखनपाल गांव में नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर अभियान का नेतृत्व करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि लखनपाल गांव नशे की बिक्री और सप्लाई के लिए कुख्यात है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पंचायत विभाग और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशे को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशे की गिरफ्त में फंसे इस क्षेत्र को नशे के दलदल से बाहर निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ ​​दीपा सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है। उन्होंने बताया कि हरदीप सिंह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 9 मामले जिनमें एन.डी.पी.एस.के 7 मामले अधिनियम से संबंधित, दर्ज है। उसके पिता सरबजीत सिंह और भाई संदीप उर्फ ​​सोनू के खिलाफ भी मामले दर्ज है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि तस्करों द्वारा ध्वस्त किए गए अवैध ढांचों का इस्तेमाल पुलिस छापों के दौरान छत के रूप में किया जाता था। उन्होंने कहा कि इन अवैध ढांचों को ध्वस्त करने से उनके भागने की संभावनाएं समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग गांव पर लगे बदनामी के दाग को साफ करने के लिए छापेमारी तेज करेगा।

उन्होंने कहा कि इस नशे के हॉटस्पॉट के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले ही 9 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य अपने घरों को बंद करके भाग गए। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत जब्त की जाने वाली दो अन्य संपत्तियों की भी पहचान कर ली गई है।

नशे के खिलाफ रचनात्मक रुख अपनाते हुए गांव लखनपाल की पंचायत ने भी गांव को नशा मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

पुलिस कमिश्नर ने नशे के खात्मे के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए अपील की कि यदि नशे से संबंधित कोई गतिविधि उनके ध्यान में आती है तो इसकी जानकारी पंजाब सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर सांझा की जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इस अवसर पर गांववासियों ने नशा माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाने का स्वागत किया तथा आशा व्यक्त की कि पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ के तहत की जा रही कार्रवाई से गांव जल्द ही नशा मुक्त हो जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!