Monday , September 21 2026
Breaking News

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, नए साल में बदलेगा मौसम, जानें अपडेट एक क्लिक पर

न्यूज डेस्क, (PNL) : हिमाचल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रविवार रात को ताबो में पारा माइनस 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस सीजन में यह सबसे कम पारा दर्ज हुआ है। प्रदेश में धूप खिलने से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश भर में 227 सड़कें बंद पड़ी हैं।

अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लाहौल जाने वाले सैलानियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। एक जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। दो जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दो से पांच जनवरी तक कई जगह बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

रविवार रात मनाली, कल्पा, कुकुमसेरी, भरमौर और समदो में भी पारा माइनस में दर्ज हुआ। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी क्षेत्रों बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और ऊना के कई क्षेत्रों में सोमवार को सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन क्षेत्रों में एक जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। जिला कुल्लू में दो हाईवे के साथ 14 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। लाहौल घाटी में भी करीब 130 सड़कों पर यातायात ठप है। मनाली में दस बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से करीब आठ से 10 गांवों में अंधेरा पसरा है।

पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे खड़ामुख से लेकर भरमौर तक छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। चंबा जोत मार्ग को भी छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। कोहरा पड़ने से सोमवार को ऊना में इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। ऊना में तापमान 12.8 डिग्री रहा। जिला चंबा में 29 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!