Sunday , May 31 2026
Breaking News

साल 2025 में बढ़ेगी पंजाब पुलिस की ताकत, 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : नया साल 2025 का कुछ घंटे बाद आगाज हो रहा है। नए साल के लिए पूरी तैयारियां भी हो चुकी हैं। वहीं पंजाब पुलिस ने भी नए साल 2025 को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है। नए साल में पंजाब पुलिस की ताकत बढ़ेगी। पंजाब पुलिस में 10 हजार पुलिस कर्मियों की वर्ष 2025 में भर्ती की जाएगी। भर्ती की फाइल मंजूरी के लिए पंजाब सरकार को भेज दी है, जिसे मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जिला स्तर पर यह भर्ती की जाएगी, जिससे थानों में स्टाफ की कमी फिर हो जाएगी। इसमें कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। इसमें कांस्टेबल स्तर के अधिकारियों की अधिक भर्ती होगी। पंजाब के आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि इससे पहले 3600 कांस्टेबल की भर्ती की गई थी, जिसमें से 1800 ने ज्वाइन कर लिया है और 1800 कांस्टेबल भी जल्द ही ज्वाइन करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अब पंजाब में सरकारी कर्मचारी ठेके पर नहीं रखे जाएँगे और पुराने ठेके के कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज कर्मचारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!