Tuesday , March 31 2026
Breaking News

सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारों के घर पर NIA की रेड, सुबह छह बजे ही मारा छापा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में आज सुबह 6 बजे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अमृतसर में खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदरों के घरों में टीम ने दबिश दी। रईया में फेरूमन रोड पर अमृतपाल सिंह के चाचा प्रगट सिंह के घर पहुंची। टीम ने प्रगट सिंह की पत्नी को हिरासत में लिया है। अधिकारी उन्हें अपने साथ ब्यास थाना लेकर पहुंचे, जहां तकरीबन 3 घंटे पूछताछ की गई।

अमृतपाल सिंह के चाचा प्रगट सिंह फर्नीचर का काम करते हैं। तकरीबन 1 बजे ब्यास थाने से छूटने के बाद अमृतपाल सिंह चाची ने जानकारी दी कि उन्हें व प्रगट सिंह को 26 सितंबर को चंडीगढ़ पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया कि बीते साल प्रगट सिंह पर कोई मामला दर्ज हुआ था, उसे लेकर ही ये रेड की गई है।

दूसरी रेड अमृतसर में सठियाला के पास बुताला में अमृतपाल के जीजा के घर हुई। इसके साथ टीम ने अमृतपाल के जीजा के बहनोई के घर भी छापेमारी की। तीनों ही रेड अमृतपाल से जुड़ी हुई हैं। NIA ने ये रेड कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के भारतीय उच्चायोग पर 23 मार्च 2023 को किए गए हमले को लेकर की।

दरअसल, अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कनाडा, अमेरिका और UK में भारतीय उच्चायोगों के बाहर खालिस्तानियों ने प्रदर्शन किया था। कनाडा में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन के दौरान तिरंगे का अपमान और तोड़फोड़ की गई थी। जिसके बाद जून महीने में NIA ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!