Tuesday , August 18 2026
Breaking News

मोहिंदर भगत ने मोहाली डंपिंग ग्राउंड को हटाने के काम में तेजी लाने के निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने शुक्रवार को मोहाली के फेज़ 8बी के उद्योगपतियों और निवासियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कचरा डंपिंग ग्राउंड को हटाने और औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली अन्य नागरिक शिकायतों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

बैठक के दौरान उद्योगपतियों और निवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में मंत्री को अवगत कराया और कचरा डंपिंग ग्राउंड को हटाने के लिए इस परियोजना में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मोहाली के फेज़ 8बी में उद्योगों के लिए स्वच्छता बनाए रखने और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में मोहाली नगर निगम के कमिश्नर टी. बेनीथ और एक्सियन रजिंदर कुमार ने मंत्री को परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस काम को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।

श्री भगत ने अधिकारियों को तुरंत स्थल का दौरा करने और डंपिंग ग्राउंड को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बुनियादी ढांचे से संबंधित चुनौतियों का समाधान करने और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

बैठक में उपस्थित उद्योगपतियों में तजिंदर कुमार बांसल, नवीन सिंगला, ऑल रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन बलदेव सिंह नागा और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!