Tuesday , September 29 2026
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, शिवपुरी, मॉडल टाउन की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि हरीश सचदेवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में सुधीर अग्रवाल, घनशाम स्वीट्स के मालिक अमित अग्रवाल, करण ज्वैलर्स के मालिक निखिल खन्ना, कपूर हॉस्पिटल के डॉ. जसनीव कपूर, वार्ड नंबर 32 के पार्षद बलराज ठाकुर तथा अरुणा अरोड़ा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा मोहाली में बतौर सिविल जज तैनात हरमृीत कौर भी खास तौर पर पहुंची।

योग सत्र से हुई शुरुआत, भंगड़े ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई। इसके बाद भंगड़े की शानदार प्रस्तुति ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का रंग भर दिया। उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। समारोह में चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुमन, जी.एस. नागपाल, अनिल अरोड़ा, भूपिंदर बिंदा, गीता मंदिर के प्रधान विजय खुल्लर, अविंदर सिंह भाटिया, जसवंत सिंह पिंटू, सुखबीर सिंह सुखी, रमेश लखनपाल, सुखविंदर सिंह नंद्रा, अनंतप्रीत सिंह, रोबिन, मनोज मेहता, सुरिंदर सिंह ढींगरा, दिवजोत सिंह तथा दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी शिवपुरी के प्रधान मनमीत सिंह सोढ़ी, चेयरमैन वरिंदर मलिक, जसविंदर सिंह राजा, ललित त्रिखा, विवेक भारद्वाज, सुनील चोपड़ा, रविंद्र सिंह, परवीन चोपड़ा, अशोक वर्मा, सृष्टि राज धीमान, रमेश जैन, मेजर सुदेश विज समेत तमाम सदस्य मौजूद थे।

समाज की भलाई सेवा और सहयोग से संभव: राजीव दुग्गल
एसोसिएशन के प्रधान राजीव कुमार दुग्गल ने कहा कि समाज की भलाई केवल बातों से नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग के कार्यों से होती है। अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा जरूरतमंदों, समाजसेवा और अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने शिवपुरी के नवीनीकरण और मॉडल टाउन मार्केट की बेहतरी के लिए सभी से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन जनहित और समाजसेवा के कार्यों में आगे भी अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

स्व. सतीश अग्रवाल की स्मृति में शिवपुरी को समर्पित किया शव वाहन
समारोह के दौरान समाजसेवा की एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई। सतीश अग्रवाल एंड कंपनी की ओर से स्वर्गीय सतीश अग्रवाल की स्मृति में शिवपुरी, मॉडल टाउन के लिए एक शव वाहन समर्पित किया गया। इस नेक कार्य के लिए मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी की ओर से सतीश अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वर्गीय सतीश अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

समारोह के अंत में वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह सुखी, वाइस प्रधान रमेश लखनपाल, जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह नंद्रा, कैशियर ढींगरा तथा सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!