Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर के मॉडल टाउन चौक की बदली लुक, Parkash Bakery ने दिया नया रूप, कैबिनेट मंत्री भगत-नितिन कोहली और मेयर धीर ने किया उद्धाटन

जालंधर, (PNL) : शहर के मॉडल टाऊन चौक की ब्यूटीफिकेशन का काम पूरा होने के बाद आज इसे आम लोगों को समर्पित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने किया और किए गए काम की पहुंचकर नवनिर्मित चौक का निरीक्षण सराहना की।

इस चौक की ब्यूटीफिकेशन का काम प्रकाश बेकरी द्वारा किया गया है जिसके कारण पूरे क्षेत्र को नया और आकर्षक रूप मिला है। इस अवसर पर मौजूद माडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल और चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मन ने कहा कि इस बदले हुए स्वरूप से शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक मॉडल टाउन की खूबसूरती और भी निखरेगी।

गौरतलब है कि मेयर वनीत धीर ने इस साल के शुरू में अपना पदभार संभालते ही शहर की ब्यूटीफिकेशन का अभियान शुरू किया था जिसके तहत कई चौराहों और ग्रीन बेल्टों को प्राइवेट संस्थानों के माध्यम से संवारा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अभी कई और चौकों को नया रूप दिया जा रहा है। मेयर और कमिश्नर ने निजी संस्थाओं और कंपनियों द्वारा मिल सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम के साथ मिलकर इन चौकों का रख-रखाव किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में भी ये स्थान सुव्यवस्थित बने रहें। इस अवसर पर सेंट्रल हल्का

इंचार्ज नितिन बहल, आत्मप्रकाश बबलू, प्रकाश बेकरी से जसवंत सिंह पिंटू, रमेश लखनपाल, सुखबीर सिंह सुक्खी, सुखविंदर सिंह नंद्रा, सुरिंदरपाल सिंह, अंतरप्रीत सिंह रोबिन, मनोज मेहता, पार्षद अरुणा अरोड़ा और आर्किटेक्ट ठाकुर उदयवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!