Friday , September 11 2026
Breaking News

कनाडा में बढ़ रही गुंडागर्दी : पंजाब के दो नौजवानों का गोलियां मारकर कत्ल, सदमे में परिवार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के एडमॉन्टन शहर में गोली लगने से दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान मानसा के बुढलाडा के गांव बरहे के 27 वर्षीय गुरदीप सिंह और गांव उदात सैदेवाला के 18 वर्षीय रणवीर सिंह के रूप में हुई है. ये दोनों ही बेहतर भविष्य की उम्मीद में कनाडा के एडमॉन्टन शहर गए थे. दोनों युवक जब अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. इस वजह से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक गुरदीप सिंह के परिवार के सदस्य दर्शन सिंह ने बताया कि “गुरदीप सिंह करीब ढाई साल पहले कनाडा गया था और अब उसकी पढ़ाई पूरी हो गई थी और वह वर्क परमिट पर जाने वाला था. उनके बेटे को कनाडा से एक कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि गुरदीप सिंह और रणवीर सिंह को किसी ने गोली मार दी है. पहले तो हमें लगा कि किसी ने फर्जी कॉल किया है, लेकिन बाद में हमें एक वीडियो कॉल के ज़रिए सूचना मिली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.”

दर्शन सिंह ने बताय कि गुरदीप सिंह और रणवीर सिंह चार-पांच अन्य दोस्तों के साथ एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे. वे कार में बैठने वाले थे और अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक गुरदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और शादीशुदा था. उसकी पत्नी भी कनाडा जाने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही सब कुछ तबाह हो गया.

परिवार की सरकार से अपील

उन्होंने कहा, “कनाडा पुलिस जांच कर रही है और वे आरोपियों की तलाश कर रहे हैं. साथ ही, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनकी हत्या क्यों की गई. हम भारत और पंजाब सरकार से यह मांग करते हैं कि उनके शवों को पंजाब लाया जाए ताकि हम उनका अंतिम संस्कार कर सकें.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!