Monday , August 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में कांग्रेस के जिला प्रधान एवं पूर्व MLA की कार पर फायरिंग, पुलिस पहुंची

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। लुधियाना से कांग्रेस के शहरी प्रधान एवं पूर्व MLA संजय तलवाड़ की कार पर फायरिंग हुई है। जिस वक्त फायरिंग हुई, वह अपने घर में थे। वहीं उनकी गाड़ी (PB10EU-0060) बाहर खड़ी थी। तलवाड़ का घर साउथ सिटी जनपथ ऐनक्लेव में है।

फायरिंग देर रात हुई। शनिवार सुबह जब पूर्व विधायक वहां पहुंचे तो गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ था। उन्हें पहले लगा शायद किसी ने ईंट पत्थर से हमला किया होगा लेकिन जब मौके पर पुलिस कर्मचारी जांच करने पहुंचे तो उन्हें गाड़ी के अंदर से एक गोली का खोल बरामद हुआ। तलवाड़ ने कहा कि पुलिस ने 2 घंटे में पूरी स्थिति क्लियर करने का भरोसा दिया है।

वहीं डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि उन्हें भी अभी इस घटना के बारे पता चला है। फिलहाल इस मामले की अभी वह जांच करवा रहे है। वहीं फायरिंग का पता चलते ही लुधियाना वेस्ट से विधायक गुरप्रीत गोगी तलवाड़ से मिलने पहुंचे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!