Wednesday , September 9 2026
Breaking News

MLA रमन अरोड़ा केस : महेश मखीजा का बचपन का दोस्त भी विजिलेंस ने किया केस में नामजद, टूर एंड ट्रैवल का करता है कारोबार, ये है आरोप

जालंधर, (PNL) : MLA रमन अरोड़ा के करप्शन केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। रमन के राजदार महेश मखीजा के पास से विजिलेंस ने 29 लाख रुपए का बैग बरामद किया था। अब उस मामले में नया खुलासा ये हुआ है कि विजिलेंस ने मखीजा के बचपन के दोस्त नन्नी आनंद को भी केस में नामजद कर लिया है।

नन्नी आनंद टूर एंड ट्रैवल का काम करता है और मखीजा के घर से दो गलियां दूर चरणजीतपुरा में रहता है। नन्नी की तलाश में विजिलेंस ने छापेमारी की है, मगर अभी वह गिरफ्त से बाहर है।

आरोप है कि मखीजा ने रमन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद एक पैसों से भरा बैग नन्नी को उसकी कार में पकड़ाया था। विजिलेंस को शक है कि नन्नी आनंद भी मखीजा के जरिए विधायक के लिए काम करता था। फिलहाल अब नन्नी के गिरफ्त में आने के बाद पता चलेगा कि उसकी कितनी भूमिका है।

फिलहाल ये मामला दिन ब दिन बेहद गंभीर होता जा रहा है। विजिलेंस विधायक के साथ करप्शन को लेकर जुड़े हर शख्स पर एक्शन ले रही है। हालांकि विधायक का बेटा राजन अरोड़ा और समधी राजू मदान अभी गिरफ्त से दूर हैं। राजू मदान के गिरफ्त में आने के बाद भी शहर के कई लोग फंसेंगे। कहा जा रहा है कि राजू मदान ने भी विधायक की शह पर कई गैर-कानूनी काम किए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!