Tuesday , October 20 2026
Breaking News

जालंधर : MLA रमन अरोड़ा और उनके चहेतों की 53 प्रापर्टियों पर विजिलेंस का शिकंजा, पटवारियों को रिकार्ड लेकर बुलाया, लिस्ट आई सामने, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार चल रहे विधायक रमन अरोड़ा और उनके चहेतों की 53 प्रॉरर्टीज पर विजिलेंस ने शिकंजा कस लिया है। विजिलेंस ने प्रापर्टीज की एक लिस्ट भी बना ली है। उक्त प्रॉपटीज का रिकार्ड लेने के लिए पटवारियों को विजिलेंस ऑफिस में बुलाया गया। इस दौरान कानूनगो और पटवारी अपने-अपने एरिया का रिकॉर्ड लेकर विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। पटवारियों ने मांगी गई प्रॉपर्टी के पूरे खसरा नंबर, लोकेशन, इंतकाल सहित तमाम जानकारी मुहैया करवाई हैं।

हालांकि इनमें सीधे रूप से विधायक अरोड़ा की किसी भी प्रॉपर्टी में नाम नहीं आया, लेकिन बताया जा रहा है कि अरोड़ा के रिश्तेदारों के नाम पर कुछ प्रॉपर्टी पहचान की गई है। शहर का एरिया 5 पटवारियों के अधीन है। मंगलवार को 53 अलग-अलग लोकेशन पर प्रॉपर्टीज की चेकिंग के लिए रेवेन्यू अधिकारियों को बुलाया गया है।

गुरु नानक मिशन चौक के पास एक निजी अस्पताल, मॉडल टाउन पंजाब एंड सिंध बैंक के पास मार्केट, इंडस्ट्री एरिया में औद्योगिक प्रॉपर्टी, सब्जी मंडी में दो दुकानें, बीएमसी चौक से शास्त्री मार्केट के बीच दुकानों सहित शहर के कुछ अन्य चुनिंदा जगहों का रिकॉर्ड विजिलेंस ने पटवारी और कानूनगो से तलब किया है।

इसके अलावा सुच्ची पिंड, चोहकां, रेरू पिंड, पठानकोट चौक, 66 फुटी रोड फोल्ड्रीवाल के पास भी रिकार्ड चेक किया जा रहा है। .. उधर, विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा के सेंट्रल हलके में सेंक्शन हुए कामों का रिकॉर्ड भी तलब किया है। विजिलेंस काम की गुणवत्ता और मकानों की जांच करेगी। मंगलवार को ब्रांच के अधिकारी सेंट्रल हलके के ओएंडएम ब्रांच के काम की फाइलें लेकर गए हैं। विजिलेंस ने अधिकारी से पूछताछ की और बयान भी दर्ज किए।

बता दें कि विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा और समधी राजू मदान अभी विजिलेंस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। सूत्र बताते हैं कि रमन ने सिक्योरिटी वापस होने के बाद ही अपने सारे दस्तावेज और सामान इन दोनों के पास छोड़ दिया था। विजिलेंस इसी वजह से दोनों को पकड़ना चाह रही, मगर सफल नहीं हो सकी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!