Thursday , November 12 2026
Breaking News

सिडनी में भारतीय टीम की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, 3-1 से सीरिज जीती, WTC फाइनल में किया प्रवेश

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : भारत को सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर ली है. यह पिछले 10 साल में पहली बार है जब टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं जीत पाई है. ऑस्ट्रेलिया को सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में 162 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे कंगारुओं ने 4 विकेट खो कर हासिल कर लिया है.

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, एक फैसला जो जाहिर तौर पर गलत साबित हुआ है. रोहित ने खुद को इस मैच से बाहर कर दिया था, इस कारण जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते दिखे. टीम इंडिया की पहली पारी 185 रनों पर सिमट गई थी. भारतीय बैटिंग लाइन-अप फिर से फेल साबित हुई, लेकिन गेंदबाजों ने टीम इंडिया की वापसी करवाते हुए कंगारू टीम को 181 रनों पर समेट दिया था. इस तरह भारत ने 4 रनों की बढ़त प्राप्त की थी.

ऑस्ट्रेलिया को मिला था 162 रनों का लक्ष्य

सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह लंच ब्रेक के बाद एक ही ओवर गेंद फेंक पाए थे, जिसके बाद वो ड्रेसिंग रूम लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रनों पर ऑलआउट हुई. भारत के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी फेल साबित हुए. ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 61 रन की धुआंधार पारी खेल भारत को दूसरी पारी में 150 के स्कोर के पार जाने में मदद की. भारत की दूसरी पारी में 157 रनों पर सिमट गई थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य मिला.

जसप्रीत बुमराह तीसरे दिन बैटिंग करने तो आए, लेकिन गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे. उनकी गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा ने कहर बरपाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय 58 रन के स्कोर पर 3 विकेट हो गया था. मगर यहां से ट्रेविस और उस्मान ख्वाजा ने 46 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की नींव रखी. ख्वाजा ने 41 रन बनाए और उसके बाद हेड ने ब्यू वेबस्टर के साथ मिलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. हेड ने 34 रन और वेबस्टर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सीबीआई अदालत आज पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सजा सुनाएगी, अदालत ने 34 साल बाद उन्हें दोषी ठहराया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को आज मोहाली …

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!