Wednesday , November 11 2026
Breaking News

श्री पंचवटी मंदिर धर्मशाला गौशाला में लगे मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के कैंप का मंत्री मोहिंदर भगत ने किया शुभारंभ

जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री पंचवटी मंदिर धर्मशाला गौशाला, मेन बाजार बस्ती गुजां में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के फार्म भरने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इलाके के लोगों ने पहुंचकर योजना संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा अपने फार्म भरवाए।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे। मोहिंदर भगत ने कहा कि ऐसे कैंपों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं और अपने परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कैंप में गौशाला कमेटी के प्रधान लक्की मल्होत्रा, ब्लाक प्रधान वरुण सज्जन,भारत भूषण काका, अमित सभ्रवाल,मोनू भगत,राजीव वर्मा,बीके मैनी,रामेश विज, दविंदर अरोड़ा मौजूद लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। आयोजन के दौरान समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!