Tuesday , September 29 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ज़िला तरनतारन से “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां और स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज ज़िला तरन तारन से “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत की और लाल लकीर के अंदर आने वाली ज़मीन/संपत्ति के मालिकाना हक प्राप्त करने वाले हल्का तरन तारन के 11 गांवों के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इस मौके पर हल्का इंचार्ज तरन तारन श्री हरमीत सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री राजदीप सिंह बराड़, एस.डी.एम. तरन तारन श्री गुरमीत सिंह और ज़िला माल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न गांवों से आए लाभार्थी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि हम लोगों को उनकी संपत्ति के अधिकार सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तरन तारन से शुरू हुई यह “मेरा घर, मेरा मान” मुहिम राज्य में एक नई क्रांति लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को राज्य में मिशन मोड में लागू किया जा रहा है और दिसंबर 2026 तक पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। यह योजना आबादी देह क्षेत्र (लाल लकीर) में रहने वाले लोगों को ज़मीन के मालिकाना हक प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी ज़मीन पर आपके मालिकाना हक का स्पष्ट, डिजिटल और सरकारी प्रमाण होगा। अब किसी को यह नहीं कहना पड़ेगा कि आपके पास ज़मीन का सबूत नहीं है। यह कार्ड बैंक में आपकी ज़मीन की गारंटी का दस्तावेज़ बनेगा और आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभार्थी अब लाल लकीर वाली ज़मीन को बिना किसी डर या झंझट के बेच सकेंगे। यह कार्ड ख़रीददार को भरोसा देगा कि ज़मीन साफ़ है और आप इसके असली मालिक हैं। इससे लेन-देन की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे ज़मीन संबंधी विवाद समाप्त होंगे और बच्चों को विरासत में साफ़-सुथरी ज़मीन मिलेगी।

उन्होंने कहा कि “मेरा घर, मेरा मान” केवल एक योजना नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का जनता के प्रति वचन है। यह हमारी कोशिश का हिस्सा है कि पंजाब का हर नागरिक समर्थ और आत्मनिर्भर बने। हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार को उसका अधिकार मिले। यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी ज़मीन का आधार कार्ड है और आने वाली पीढ़ियों की संपत्ति की गारंटी है।

कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की जनता को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और समग्र विकास के लिए अनेक विकास कार्य शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले जनता को जो गारंटियां दी थीं, उन्हें पूरा किया गया है। “मेरा घर, मेरा मान” योजना से राज्य के हज़ारों परिवारों और लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। हल्का इंचार्ज तरन तारन और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री हरमीत सिंह संधू ने भी उपस्थित स्कीम के लाभार्थियों को बधाई दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!