Friday , October 2 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के प्रमुख मैडीकल कालेजों को अपग्रेड करने के लिए 68.98 करोड़ रूपये के फंड तुरंत जारी करने के हुक्म दिए

चंडीगढ़, (PNL) : मेडिकल कॉलेजों में लोगों को मानक उपचार एवं मेडिकल टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों का काया-कल्प करने के लिए 68.98 करोड़ रुपए के फंड तुरंत जारी करने के आदेश दिए हैं।

यहां आज मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इन मेडिकल कॉलेजों में इन सुविधाओं का विस्तार करना समय की जरूरत थी ताकि लोगों को बेहतर इलाज के साथ-साथ मेडिकल टेस्ट की सुविधा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों को अति-आधुनिक एवं विश्व स्तरीय मशीनरी से लैस करना आवश्यक है ताकि ये मरीजों को बेहतर तरीके से सेवाएं दे सकें। भगवंत सिंह मान ने मेडिकल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि इन मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए तुरंत 68.98 करोड़ रुपए जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26.53 करोड़ रुपए सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, 28.51 करोड़ रुपए सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, 9.43 करोड़ रुपए डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एस.ए.एस. नगर (मोहाली) तथा 4.51 करोड़ रुपए पी.जी.आई. सैटेलाइट सेंटर, फिरोजपुर के लिए तुरंत दिए जाएं। उन्होंने कहा कि इन फंडों का उपयोग आधुनिक मशीनें एवं अन्य उपकरण खरीदने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में विकास कार्यों के लिए किया जाए। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि हमारी सरकार पंजाब को विश्व भर में मेडिकल शिक्षा का गढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इससे इलाज एवं मेडिकल टेस्ट की सुविधाओं को और बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में यह कार्य समयबद्ध एवं उचित तरीके से पूरा किया जाए ताकि लोगों को इलाज की सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास रहा है कि इसने विश्व स्तरीय डॉक्टर पैदा किए हैं और आज भी राज्य में बड़ी संख्या में विद्यार्थी डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल शिक्षा ले रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों में मानक शिक्षा देना राज्य सरकार का फर्ज है ताकि मेडिकल शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को बड़े स्तर पर लाभ मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों का काया-कल्प करने का एकमात्र उद्देश्य लोगों की मानक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन प्रमुख कॉलेजों में मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से आम आदमी की भलाई सुनिश्चित होगी। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य सरकार इस जनकल्याणकारी कार्य के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अलोक शेखर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत तथा अन्य उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!