Thursday , July 30 2026
Breaking News

लुधियाना में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने जहर निगलकर जान दी है। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है।

मृतक विवाहिता रीना के भाई राजकुमार ने बताया कि वह ताजपुर रोड पर रहते हैं। 12 साल पहले उनकी बहन रीना की शादी ताजपुर रोड के ही रहने वाले गगनदीप चोपड़ा से हुई थी। ससुराल वाले शादी के दो साल बाद ही उसकी बहन को परेशान करने लगे। आरोपी गगनदीप पहले भी कई बार उनकी बहन को अक्सर मारता-पिटता था।

बीती रात गगनदीप ने अपनी पत्नी रीना को बच्चों के साथ एक शादी समारोह में साथ चलने की बात कही तो रीना ने शादी में जाने से इनकार कर दिया। रीना ने कहा था कि उसके नवरात्रि के उपवास चल रहे हैं, जिस कारण वह शादी समारोह में नहीं जा सकती। बार-बार मना करने पर गगनदीप भड़क गया।

मृतक रीना के भाई राज कुमार ने बताया कि उसकी बहन को पति द्वारा बेल्ट से पीटा भी गया। एसीपी सुमित सूद का कहना है कि रीना ने ससुराल वालों से तंग आकर सुसाइड की है। ये मामला हत्या का नहीं आत्महत्या का है।

(नोट : इससे पहले ये सूचना आई थी कि इस विवाहिता का पति ने कत्ल किया था, जो सरासर गलत थी)

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!