Tuesday , March 10 2026
Breaking News

ढाई फीट का दूल्हा, साढ़े तीन फुट की दुल्हन, जसबीर को फेसबुक पर प्यार हुआ, NRI सुप्रीत से जालंधर में शादी की

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले ढाई फुट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक की जालंधर की रहने वाले साढ़े 3 फुट की सुप्रीत कौर से शादी हुई है। सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है। शादी के लिए वह अपने घर जालंधर में आई थी। दोनों ने जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए।

शादी के बाद दोनों के डांस करते हुए के वीडियो सामने आए हैं। आज, सोमवार को कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया।

पोला मलिक कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के सारसा गांव का रहने वाला है। पोला के पास करीब 5 एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एक छोटा भाई राहुल मलिक भी है। पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है।

उसके फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने अपने अकाउंट्स पर खुद को हरियाणा का सबसे छोटा व्यक्ति लिखा हुआ है। वह अपनी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!