Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची, 6 श्रद्धालुओं की मौत, अफरा-तफरी का बना माहौल

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड की पवित्र नगरी हरिद्वार से सटे मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह अचानक भगदड़ मच गई, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम ने तत्परता से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

ऐसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सुबह के समय हुआ, जब मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया और कुछ श्रद्धालु संतुलन खो बैठे। फिसलकर गिरने से कई लोग नीचे दब गए और उनके ऊपर अन्य लोग चढ़ते चले गए। इस भगदड़ में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ श्रद्धालु अपनों को खोजते दिखे तो कुछ मदद के लिए चिल्ला रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है जबकि 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह अत्यधिक भीड़ और भीड़ प्रबंधन की कमी है। मंदिर में हर रविवार और विशेष दिनों पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आज सुबह भी हजारों की संख्या में लोग मंदिर में पहुंचे थे, जिससे स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!