Monday , December 15 2025
Breaking News

भाजपा नेता मनप्रीत बादल की बेटी की हुई सगाई, जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार से जुड़ा रिश्ता, करण सिंह के पोते की बनेंगी दुल्हन, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल की बेटी रिया का रिश्ता जम्मू के शाही परिवार के साथ जुड़ गया है। रिया की कांग्रेस के सीनियर नेता करण सिंह के पोते आरके मार्तंड के साथ सगाई हुई है। यह जानकारी खुद उनके बेटे विक्रमादित्य ने दी। उन्होंने पोस्ट कर दोनों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- माता रानी की कृपा से हमें आज बड़ी खुशी हो रही है। बेटे की सगाई बादल परिवार में हुई है। आरके मार्तंड जम्मू-कश्मीर की रियासत के राजा रहे हरि सिंह की चौथी पीढ़ी हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि माता रानी की कृपा से ये रिश्ता हुआ है। हमें आज बड़ी खुशी हो रही है। हमारे बेटे आरके मार्तंड सिंह की सगाई रिया बादल से हो गई है। रिया, सरदार और सरदारनी मनप्रीत सिंह बादल की बेटी हैं। हम दोनों को ढेर सारा प्यार और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

जम्मू-कश्मीर के भारत विलय में अहम भूमिका

डॉ. करण सिंह का परिवार जम्मू-कश्मीर के इतिहास में महत्वपूर्ण रहा है। वह महाराजा हरि सिंह के बेटे हैं, जो जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक थे। वह डोगरा वंश से जुड़े थे। वर्ष 1947 में राज्य के भारत में विलय में महाराजा हरि सिंह की अहम भूमिका रही। उनके बेटे डॉ. करण सिंह भारत में विलय के बाद सद्र-ए-रियासत, बाद में राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और राजदूत रहे। डॉ. करण सिंह एक पॉलिटिशियन के साथ लेखक भी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में Beach पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत, हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग

सिडनी, (PNL) : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार (14 दिसंबर, 2025) को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!