Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : मोहाली में कबड्डी मैच के दौरान चली गोलियां, परमोटर राणा बलाचौरिया के सिर में लगी गोली, इसी कप में आने वाले थे मनकीरत औलख

मोहाली, (PNL) : मोहाली के सोहाना में सोमवार को चलते कबड्डी मैच के बीच में फायरिंग हो गई। बोलेरो सवार लोगों ने गोलियां चलाईं। इसमें कबड्डी टूर्नामेंट को प्रमोट कर रहे राणा बलाचौरिया के सिर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि हमलावर सेल्फी लेने के बहाने खिलाड़ी के पास आए थे। इसी दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को शक है कि हमले में बंबीहा गैंग का हाथ है। इस मैच में सिंगर मनकीरत औलख भी आने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सेक्टर-82 के मैदान में सामने आया। यहां कबड्डी का मैच चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें पहले लगा कि पटाखे चल रहे हैं। करीब 6 राउंड फायरिंग हुई। उसके बाद हमलावर भाग गए। एक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि दर्शकों के ऊपर से गोलियां चली हैं।

लोगों ने बताया कि जब टीमें बाहर आई थीं, तब यह हमला हुआ। घायल व्यक्ति के सिर और चेहरे पर गोलियां लगी हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वेदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से यह कबड्डी कप करवाया जा रहा था। यह मैच लाइव चल रहा था। इसलिए, गोलियों की आवाज वहां के कैमरे में कैद हुई है।

मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि सिर्फ खिलाड़ी को ही गोली लगी है। लोगों ने पीछा किया तो बदमाशों ने 2-3 राउंड फायरिंग की। अभी रंजिश की वजह सामने नहीं आई है। इसमें गैंगस्टर की इन्वॉल्वमेंट को लेकर भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल अभी फोर्टिस में भर्ती है।

बदमाशों ने 4 से 5 गोलियां मारीं

SSP ने कहा कि हमें फायरिंग की सूचना मिली। यहां आने पर पता चला कि कबड्‌डी प्लेयर राणा बलाचौरिया को गोली लगी है। उस पर 4 से 5 फायर हुए। हालांकि, उसे कितनी गोलियां लगी हैं, यह अभी नहीं कहा जा सकता। उसकी हालत क्रिटिकल है। SSP ने कहा कि बोलेरो की बात भी सामने आई है, लेकिन गाड़ियां और भी हो सकती हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!