Friday , October 2 2026
Breaking News

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मृति दिवस पर ‘हिट एंड रन मुआवज़ा योजना’ के लिए कार्य-योजना की शुरुआत

चंडीगढ़, (PNL) : नवंबर के तीसरे रविवार को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले सड़क यातायात पीड़ितों के विश्व स्मृति दिवस के अवसर पर, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सड़क सुरक्षा संबंधी लीड एजेंसी के अधिकारियों और सिविल सोसायटी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक बुलाई। आज यहां हुई इस बैठक में राज्य में हिट एंड रन मुआवज़ा योजना की कार्य-योजना की औपचारिक शुरुआत की गई। यह दिन सड़क दुर्घटना पीड़ितों की याद में, उनके शोकाकुल परिवारों के समर्थन में और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने, पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए सहायता प्रणालियों को बेहतर बनाने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यह एक्शन प्लान पंजाब की हिट एंड रन मुआवज़ा योजना, जो राज्य की सड़क सुरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, के तहत जागरूकता बढ़ाने और समय पर सहायता सुनिश्चित करने के संकल्प को दर्शाता है। हिट एंड रन मुआवज़ा योजना, 2022 के तहत, मृत्यु के मामलों में 2,00,000  रुपए और गंभीर चोट के मामलों में 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जहां दोषी वाहन या चालक की पहचान नहीं हो पाती।

पंजाब ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए, मंत्री ने बताया कि 2022 और 2023 के 3,324 हिट-एंड-रन मामले लंबित हैं, जिनमें 2,510 मौतें और 1,317 गंभीर रूप से घायल व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को राहत सुनिश्चित करते हुए, सरकार 31 मार्च 2026 तक इन लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

रोड सेफ्टी की लीड एजेंसी के डायरेक्टर जनरल, आर. वेंकट रत्नम, आईएएस (सेवानिवृत्त), ने बताया कि लीड एजेंसी ने छह जिला मुख्यालयों—जालंधर, एसएएस नगर (मोहाली), बठिंडा, तरनतारन, फिरोजपुर और पटियाला—में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सत्रों का कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें आसपास के ज़िले भी शामिल होंगे। 25 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाले ये सत्र एसडीएम, एसपी/डीएसपी (ट्रैफिक), सिविल सर्जन और आरटीओ को मुआवज़ा वितरण प्रक्रिया को तेज करने के लिए केस दस्तावेजों की प्रोसेसिंग और अपलोडिंग संबंधी प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण सड़क सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हरप्रीत सिंह द्वारा, अवॉइड एक्सीडेंट एनजीओ और अन्य सूचीबद्ध संगठनों के सहयोग से दिया जाएगा। फाइल प्रोसेसिंग को सरल बनाने के लिए एक विस्तृत चेकलिस्ट भी तैयार की गई है।

लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के संयुक्त निदेशक परमजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद, लीड एजेंसी मयंक फाउंडेशन, मुक्तसर वेलफेयर क्लब और अवॉइड एक्सीडेंट जैसी गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर सुविधा शिविर आयोजित करेगी, ताकि दावेदारों को मौके पर ही दस्तावेज पूरे करने और मुआवज़ा वितरण को तेज करने में सहायता मिल सके। ये पहलें न केवल परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती हैं, बल्कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों से की गरिमा एवं अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती हैं। एक समन्वित और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ, पंजाब सरकार का उद्देश्य मुआवज़ा प्रक्रियाओं को अधिक सुलभ, कुशल और प्रभावी बनाना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!