Wednesday , October 21 2026
Breaking News

एनआरआईज के लिए सुविधा केंद्र की स्थापना, ऐसी सुविधा देने वाला पंजाब देश का पहला राज्य

चंडीगढ़, (3 अक्टूबर) : विदेशों में बैठे पंजाबी भाईचारे ने पंजाब एवं पंजाबियत का मान विश्वभर में बढ़ाया है, हर छोटे से छोटे एवं बड़े से बड़े कारोबार में पंजाबियों ने अपनी धाक जमाई है, परंतु बावजूद इसके बहुत से एनआरआई पंजाबियों को अपने ही पंजाब में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस विषय में पूर्व सरकारों ने कभी ध्यान ही नहीं दिया परंतु पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 में पंजाब सहायता केंद्र के नाम के अधीन उच्चस्तरीय एनआरआई सुविधा केंद्र स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 8 अगस्त, 2024 को इसका उद्घाटन करके इसेलोकार्पित किया। पंजाब ऐसा कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य है। इस सहायता केंद्र के स्थापित होने से विश्वभर में बस रहे पंजाबी भाईचारे को बड़ी सुविधा मिल रही है । यह सहायता केंद्र 24 घंटे काम करता है,विश्वभर से आने वाले एनआरआई भाईचारे को एवं अन्य यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहा है ।

कोई भी यात्री किसी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-61232182 पर संपर्क कर सकता है। पंजाब सहायता केंद्र के अधिकारी तुरंत मदद के लिए तत्पर रहेंगे। इसके अलावा हवाई अड्डे पर यात्रियों की सहायता के लिए पंजाब सहायता केंद्र की दो इनोवा कारें जनसेवा में उपस्थित रहेंगी, जो यात्रियों को पंजाब भवन या अन्य नजदीकी स्थानों पर ले जाने के लिए सहायता देंगी।

यह सहायता केंद्र यात्री या उनके रिश्तेदार किसी समय भी फ्लाइट्स के पहुंचने, फ्लाइट्स के समय के बारे में जानकारी, टैक्सी सर्विस, हवाई अड्डे पर गुम हुए सामान के बारे में सूचित करने या अन्य किसी सहायता के लिए 24 घंटे काम कर रहा है ।  इसकी विशेष बात यह भी है कि अगर किसी भी प्रकार की इमरजेंसी आती है तो नई दिल्ली में पंजाब भवन, कापरनिक्स मार्ग में कुछ कमरे भी यात्रियों एवं उनके रिश्तेदारों को दिए जाएंगे। पंजाब सरकार का यह कदम देश-विदेशों से आने वाले एनआरआईज यात्रियों एवं अन्य यात्रियों के लिए मददगार है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!