Wednesday , August 19 2026
Breaking News

दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, घटना CCTV में कैद

मोहाली , (PNL) : पैट्रोल पम्प के मैनेजर को निशाना बनाते हुए एक्टिवा सवार 3 आरोपियों ने उससे 4.70 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते हुए आरोपी पीड़ित मैनेजर की एक्टिवा भी साथ ले गए। पूरी वारदात वहां लगे एक सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई है। आई.टी. सिटी थाना पुलिस ने पैट्रोल पंप के मैनेजर सुखबीर सिंह के बयानों के आधार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आई.टी. सिटी थाना प्रभारी जसनप्रीत सिंह ने बताया कि एरिया में ही स्थित पैट्रोल पंप के मैनेजर सुखबीर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वारदात के समय वह पैट्रोल पंप से करीब 4.70 लाख रुपए की नकदी को बैग में लेकर एक्टिवा पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही अचानक से एक एक्टिवा पर 3 युवकों ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता एक आरोपी ने उतर कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक आरोपी ने एक्टिवा और बैग दोनों को लूट लिया। बाद में तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर आई.टी. सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के आधार पर सुखबीर के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सी.सी.टी.वी. में कैद हुई वारदात

पूरी वारदात वही एक घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई है। सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक्टिवा सवार लुटेरों ने कैसे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!