Thursday , September 10 2026
Breaking News

जालंधर में भयानक हादसा : एक स्कूटी पर बैठकर जा रहे चार युवक ट्रक से टकराए, दो की मौके पर मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देखें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर के अधीन आते लांबड़ा रोड पर आज खड़े ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो गई। एक्टिवा पर 4 लोग सवार थे। ट्रक से टकराने के बाद इनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान जश्नदीप और लक्की के रूप में हुई है। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। चारों युवक नकोदर डेरे पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। राहगीरों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया। पता चला है कि ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के ASI बलजिंदर सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि ट्रक और एक्टिवा में टक्कर हुई है। एक्टिवा पर 4 लोग सवार थे। चारों नकोदर जा रहे थे। दो लोगों की हादसे में मौत हो गई जबकि दो लोग घायल है। ट्रक का अभी नंबर नहीं पता चला। शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर भाग गया है। पुलिस जल्द मामले को सुलझा लेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!