Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : MLA रमन अरोड़ा के सबसे करीबी महेश मखीजा ने किया सरेंडर, अब खुलेंगे कई राज, राजू मदान भी कर सकते हैं आत्मसमपर्ण, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा के सबसे करीबी दोस्त महेश मखीजा ने आज विजिलेंस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि महेश पंजाब की हद से बाहर थे। उन्हें किसी ने समझाया कि वह कब तक विजिलेंस से भाग सकते है, जिसके चलते मखीजा ने आज खुद ही सरेंडर कर दिया है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ समय में इसकी पुष्टि हो जाएगी। मखीजा की गिरफ्तारी के बाद अब कई राज खुलने जा रहे है। सूत्र बताते हैं कि रमन के समधी राजू मदान भी जल्द सरेंडर करने जा रहे हैं। मखीजा और राजू मदान ही रमन के मुख्य राजदार थे। महेश और राजू की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबियों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने वाली हैं। चूंकि रमन की पॉवर का इस्तेमाल करते हुए मखीजा और मदान ने अपने करीबियों को काफी फायदा पहुंचाया है। इस दौरान कई गड़बड़ियां भी विजिलेंस की नजर में आई हैं। अब देखना होगा कि मखीजा की गिरफ्तारी के बाद कौन-कौन आगे केस में नामजद होता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!