Saturday , July 11 2026
Breaking News

लुधियाना की अजीत साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री में फटा बॉयलर, एक कर्मचारी की मौत, लोग घरों से निकले, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है।लुधियाना में साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि कर्मचारी घबराकर बाहर की ओर भागे। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

अजीत साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री में यह धमाका करीब शाम साढ़े 7 बजे हुआ। धमाके के बाद पास की इमारतों में रह रहे लोगों को भी सुरक्षा के लिए बाहर आ जाने को कहा गया। बताया जा रहा है कि बॉयलर में अचानक आग लगी, जिसके बाद वह फट गया।

सिविल डिफेंस वॉलंटियर रोहित ने बताया कि उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को फॉलो किया था। आगे पहुंचकर देखा तो फैक्ट्री में आग लगी हुई थी और लोग बाहर निकल चुके थे। मौके पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, जिसे उन्होंने बाहर निकालकर बचाया, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके पर ही मौत का शिकार हो गया।

एसीपी ने बताया कि अजीत साइकिल फैक्ट्री में आग लगी है, जो कि चार मंजिला इमारत है। हादसे में रजत नाम के 60 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी बॉडी को सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और …

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!