Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
बड़ी खबर : लुधियाना के बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह दौरान दो गैंग के बीच हुई फायरिंग, महिला समेत दो की मौत, पढ़ें - punjabnewslive
Saturday , June 20 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना के बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह दौरान दो गैंग के बीच हुई फायरिंग, महिला समेत दो की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल मैरिज पैलेस में शादी समारोह दौरान अंकुर और शुभम मोटा गैंग भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घायल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। देर रात शादी समारोह पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह शादी झूला ठेकेदार के परिवार में थी।

पैलेस में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गोली चलाने वाले वहां से फरार हो चुके थे। घटना के वक्त हल्का नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार दो गैंगस्टरों के गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। इसके बाद फायरिंग कर दी गई। 20 से 25 राउंड फायरिंग की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार फायरिंग में ठेकेदार की रिश्तेदार नीरू छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें देर रात फिरोजपुर रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक दूसरे मृतक की पहचान वासु चोपड़ा के रूप में हुई है। हालांकि अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समारोह में जेके डावर समेत कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। फायरिंग के बाद भगदड़ जैसे हालात बन गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में गारमेंट सप्लायर से दिनदहाड़े लूट:बदमाशों ने सोने की चेन-कैश छीना; एलिवेटेड फ्लाईओवर पर बंदूक दिखाकर वारदात

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!