Friday , September 11 2026
Breaking News

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान-इजरायल के युद्ध के बीच महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक विस्फोटक कारखाने में रविवार को धमाका हो गया, जिसमें 15 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट काटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने पीटीआई को बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7:15 बजे के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

नागपुर ग्रामीण एसपी हर्षवर्धन पोद्दार ने बताया 15 की मौत हुई है, 18 घायलों को ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। SBL एनर्जी कंपनी में सुबह 6 बजे की शिफ्ट के दौरान सुबह करीब 7 बजे हुआ। उस समय 32 वर्कर और 2 सुपरवाइजर काम कर रहे थे। यहां डेटोनेटर बनाया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब तार को डेटोनेटर से जोड़ा जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!