Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना में Spa Centre के अंदर महिला का चाकू मार-मारकर कत्ल, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार, जानें वजह

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। हिम्मत सिंह नगर में रिलीफ नामक स्पा सेंटर के अंदर वीरवार शाम एक महिला का चाकू मार-मारकर कत्ल कर दिया गया। फिलहाल मामला अभी संदिग्ध है। स्पा सेंटर के बाहर भी काफी खून बिखरा हुआ है। इलाके के लोगों ने तुरंत थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। पुलिस स्पा सेंटर के सीसीटीवी खंगाल रही है। इस केस में पुलिस ने अभी चुप्पी साधी है। बताया जाता है कि दोनों लिव-इन में रहते थे।

मृतक महिला की पहचान डेहलों गांव बुल निवासी अकविंदर कौर के तौर पर हुई है। वह दो बच्चों की मां थी और सिमरजीत सिंह के साथ लिव इन में रह रही थी। बताया जाता है कि पिछले एक साल से उसका अपने प्रेमी सिमरनजीत से विवाद चला आ रहा था। आरोपी ने अकविंदर कौर की गर्दन पर वार किया। दो दिन पहले भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। हत्यारे का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हत्या से पहले उसकी कितनी बार महिला से बातचीत हुई है इसका भी रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। कितने साल से वह उसके संपर्क में था इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

थाना दुगरी के सब इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपी का नाम सिमरनजीत सिंह है और आरोपी मलेरकोटला का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किन कारणों से हत्या हुई है, इस बारे हत्यारे से अभी पूछताछ की जा रही है। हत्यारा महिला का जानकार है। आरोपी अभी कुंवारा है। फोरेंसिक टीम ने कुछ क्लू क्राइम सीन से एकत्र किए है। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!