Monday , August 17 2026
Breaking News

मॉर्निंग वॉक बनी मौत का सफर: लुधियाना में कार की टक्कर से महिला की जान गई

लुधियाना, (PNL) :  लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी की हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने महिला और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी मुताबिक चार खंभा चौक, मॉडल टाउन क्षेत्र में हरप्रीत कौर अपनी सहेली के साथ सुबह करीब 6 बजे सैर करने निकली थी। दोनों महिलाएं सड़क किनारे चलते हुए आपस में बातचीत कर रही थीं।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आई और दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।

5 से 10 मीटर तक महिला को ड्राइवर ने घसीटा

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद वाहन नहीं रोका। आरोप है कि कार महिला को करीब 5 से 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

कारोबारी की पत्नी थी हरप्रीत कौर

लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत दीप अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार जारी है। मृतका हरप्रीत कौर चार खंभा चौक, मॉडल टाउन इलाके की रहने वाली थीं। परिवार के अनुसार उनकी एक बेटी है, जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उनके पति प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया

घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!