Tuesday , March 31 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना में बदमाशों ने SHO की छाती में मारी गोली, दोराहा में आज सुबह पुलिस और बदमाशों में हुई थी मुठभेड़, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना जिले से बड़ी खबर है। खन्ना के दोराहा में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दोराहा थाना के एसएचओ (SHO) आकाश दत्त बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने एसएचओ की छाती को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

खन्ना के एसपी पवनजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस को ‘इरादा-ए-कत्ल’ के मामले में वांछित अपराधी हरसिमरन सिंह मंड की इलाके में मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी। तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हरसिमरन और उसके साथी एवनजोत सिंह भंडाल ने भागने की कोशिश में पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलियां पुलिस की सरकारी गाड़ी पर भी लगीं।

पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी हरसिमरन सिंह मंड घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे और उसके साथी एवनजोत को दबोच लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हरसिमरन के खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में पहली बार होगा एशियन हॉक़ी चैंपियनशिप 2026 : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज और हॉकी पंजाब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!