Thursday , October 9 2025
Breaking News

लुधियाना के नए डीसी जितेन्द्र जोरवाल ने संभाला चार्ज, पत्नी और बेटी के साथ दफ्तर पहुंचे, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल ने आज अपना चार्ज संभाल लिया है। उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी भी शामिल रही। इससे पहले वे संगरूर के डीसी थे। 2014 बैच के आईएएस नए डिप्टी कमिश्नर जोरवाल का कहना है कि वह हेल्थ और एजुकेशन पर फोकस करेंगे। शहर में भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाएगी। जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि लुधियाना जिला पूरे पंजाब में सबसे बड़ा जिला है। सभी विभागों के साथ मीटिंग की जाएगी। शहर की जो समस्याएं और जो प्रमुख एजेंडा है उन्हें समझा जाएगा।

जोरवाल ने दिल्ली के आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग की है। जोरवाल जयपुर के रहने वाले है। पिछले 3 साल से वह संगरुर में सेवाएं दे चुके है। उन्होंने सरकारी योजनाओं औक खेलों को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाई है। करीब 8 महीने पहले ही पंजाब सरकार ने साक्षी साहनी को लुधियाना की डीसी बनाया था। गंगापुर सिटी समीपवर्ती गांव बिनेगा निवासी और 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जितेंद्र जोरवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा बेस्ट कलेक्टर ऑफ पंजाब स्टेट अवॉर्ड से 2 साल पहले सम्मानित भी हो चुके है। इससे पहले वो प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : पंजाबी गायक Rajvir Jawanda की अस्पताल में ईलाज दौरान मौत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की फोर्टिस अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!