Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल ली वापस, काम पर लौटेंगे

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा आज यहां दिए गए आश्वासन के बाद राज्य के सरकारी डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से अपनी हड़ताल वापस ले ली है। डॉ. बलबीर सिंह, जिनके साथ प्रमुख सचिव वित्त अजोय कुमार सिन्हा और स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल भी उपस्थित थे, ने पीसीएमएसए एसोसिएशन) के राज्य प्रधान डॉ. अखिल सरीन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ आपातकालीन बैठक की और डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भले ही केंद्र सरकार राज्य के रुके हुए फंड जारी करे या न करे, लेकिन पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग में फंड की कोई कमी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पीसीएमएसए की स्वीकृत मांगों को लागू करने में कोई बाधा नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य मरीजों का कल्याण है और कोई भी मरीज इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भले ही कैबिनेट सब कमेटी बुधवार को हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की मांगों से पहले ही सहमत हो चुकी है, फिर भी वह आश्वासन देते हैं कि उनकी मांगें, जैसे डायनामिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (डी ए सी पी) की बहाली आदि, जल्द ही पूरी की जाएंगी।

पीसीएमएसए की अन्य मांगों पर चर्चा करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें खुद लगता है कि डॉक्टरों की पदोन्नति में समय लगता है और उनकी पहली पदोन्नति अक्सर पचास साल की उम्र में होती है। इसलिए वह एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर्स) की रिक्तियों को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं ताकि इस समस्या को दूर कर डॉक्टरों को समय पर पदोन्नति मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकार ने 1390 डॉक्टरों की भर्ती को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 400 पदों का विज्ञापन पहले ही जारी किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए फंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं और सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार पीसीएमएसए की मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीसीएमएसए की ज्यादातर मांगों को मंजूर कर लिया गया है और उन्हें समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगले सप्ताह तक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बैठक के दौरान, पीसीएमएसए के राज्य अध्यक्ष डॉ. अखिल सरीन ने स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दी गई आश्वासन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और तुरंत हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही हड़ताल के कारण मरीजों को हुई असुविधा की भरपाई के लिए, पीसीएमएसए ने मरीजों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए ओपीडी का समय दो घंटे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इस बैठक में सचिव वित्त दीपरवा लाकरा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. हितिंदर कौर, मेडिकल शिक्षा एवं शोध निदेशक डॉ. अवनीश कुमार और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!