Tuesday , March 31 2026
Breaking News

लुधियाना में लंगर का गजरेला खाने से 50 लोग बीमार, उल्टियां और दस्त लगे, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। बुधवार को गजरेला (गाजर का हलवा) खाने से 50 लोग बीमार हो गए। गजरेला खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और दस्त लगे। साथ में चक्कर भी आया। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

हर साल की तरह इस बार भी गांव अयाली कलां में स्थित गुरुद्वारा श्री थड़ा साहिब में मकर संक्रांति पर विशेष कार्यक्रम रखा गया था। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां प्रसाद में गजरेला बांटा गया। जिसको खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला मंजीत कौर ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब से गजरेला घर लाए थे। परिवार के सभी सदस्यों ने गजरेला खाया। सभी ने 3-3 चम्मच खाए। मैंने सुबह 8 बजे गजरेला खाया था। इसके बाद 9 बजे उल्टियां शुरू हो गईं।

अस्पताल में भर्ती गुरप्रीत कौर ने कहा कि मेरी सास गुरुद्वारे में गई थीं। वहां से वह गजरेला लाईं। मैंने और बेटे ने गजरेला खाया। इसके बाद उल्टियां आना शुरू हो गईं। हम दवाई लेने मेडिकल शॉप पर गए। लेकिन यहां बेहोश होकर गिर गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!