Monday , February 16 2026
Breaking News

लुधियाना में शादी से 18 दिन पहले युवक ने की सुसाइड, होटल के कमरे में खुद को गोली मारी, जानें वजह

लुधियान, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। रायकोट के सिमर होटल के एक कमरे में जलालदीवाल गांव के एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच को शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक ने खुद को अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है।

युवक की पहचान गुरबीर सिंह उर्फ कमल के रूप में हुई है। रविवार रात कमल अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल था। देर रात वह अपने दोस्तों को कार में जलालदीवाल गांव छोड़कर वापस होटल के कमरे में आ गया। मृतक के दोस्तों ने जानकारी दी कि वे अकसर सिमर होटल आता रहता था और यहां आकर पार्टियाें में शामिल होता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमल के परिवार ने उसका विवाह तय कर दिया था। शादी 16 जनवरी को होनी थी। शादी की तारीख तय होने के बाद से ही कमल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसके दोस्तों के अनुसार वह लगातार रोता रहता था। सोमवार सुबह कमल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि शादी तय होने के बाद से वह काफी उदास रहने लगा था।

घटना की सूचना मिलते ही रायकोट सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह सवाल भी उठ रहा है कि अपने गांव से लौटने के बाद कमल रायकोट के बरनाला चौक स्थित सिमर होटल में क्यों रुका, जबकि जलालदीवाल गांव कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जिस कमरे में यह घटना हुई है, उसे सील कर दिया गया है। एक दिन पहले ही पिस्टल लाइसेंस रिन्यू हुआ था और वह सदर थाने से अपना पिस्टल रिलीज करवा कर ले गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

महाशिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में टेका माथा

धूरी, (PNL) : महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!