Friday , October 23 2026
Breaking News

लुधियाना डीसी पर AAP विधायकों ने उठाई उंगलियां, गुरप्रीत गोगी और अशोक पप्पी ने कहा-प्रशासन की वजह से हारे निगम चुनाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना नगर निगम चुनाव में अपनी पत्नी की हार के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने भी प्रशासन पर सवाल खड़े करते डीसी को जिम्मेदार ठहराया है। पहले विधायक गुरप्रीत गोगी भी डीसी को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं, वहीं अब एमएलए अशोक पप्पी और मदन लाल बग्गा भी लगातार उंगलिया उठा रहें है।

आम आदमी पार्टी के चार विधायकों में से दो विधायकों के बेटे तो चुनाव जीत गए, लेकिन दो विधायकों जिनमें अशोक पराशर पप्पी और गुरप्रीत गोगी की पत्नियां चुनाव हार गई। वहीं, आम आदमी पार्टी विधायक अशोक पप्पी और गुरप्रीत गोगी ने अपनी पत्नी की चुनाव में हुई हार का सारा ठिकरा लुधियाना के डीसी जतिंदर जोरवाल के सिर फोड़ा है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी की हार के लिए डीसी जिम्मेदार हैं और इस बाबत वह जल्द ही वह सीएम भगवंत मान से भी मिलेंगे।

डीसी जतिंदर जोरवाल

विधायक बोले- वोटर सूचियों से नाम था गायब

आम आदमी पार्टी विधायक अशोक पप्पी और गुरप्रीत गोगी ने कहा कि 21 दिसंबर को नगर निगम के चुनाव थे, तब उनके हलके में सैकडों वोटरों के नाम ही वोटर सूची से गायब थे। हैरानी तो उस समय हुई जब उन्हें पता लगा की जो लोग मर चुके हैं, उनका नाम तो वोटर सूची में नाम था लेकिन जो लोग जिंदा है, उनके वोटर सूची से गायब हैं। लोग बार-बार उन्हें फोन करते रहे, और वोटर सूची से लोगों के नाम ना होने के कारण वह वोट डालने से वंचित रह गए।

विधायक पप्पी ने कहा कि नगर निगम चुनाव 2023 की वोटर सूची के मुताबिक करवाए गए है, जबकि 2024 में बनी सूची के अनुसार चुनाव होने चाहिए थे। क्योंकि उनके हलके में ही 2024 में हजारों नई वोटें बनी थी और इस बाबत वह डीसी से भी मिले थे, लेकिन डीसी ने 2024 के मुताबिक वोट करवाने से साफ इनकार कर दिया था। गोगी ने कहा कि उनकी पत्नी मात्र 80 वोटों से चुनाव हारी, और वोट डालने वाले तो सैकड़ों लोग वोट डालने से वंचित रह गए, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। अगर वोटर सूची सही होती तो उनकी पत्नी चुनाव जीत जाती।

पार्टी को भी हुआ सीटों का काफी नुकसान

आम आदमी पार्टी विधायक गोगी और पप्पी ने कहा कि वोटर सूची गलत होने का खामियाजा न केवल उन्हें ही, नहीं बल्कि पार्टी को भी भुगतना पड़ा। अगर 2024 की वोटर सूची के मुताबिक चुनाव होते तो पार्टी लुधियाना में 70 से ज्यादा वार्ड सीटें जीत सकती थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!