Monday , March 9 2026
Breaking News

लुधियाना में बड़ा हादसा, टक्कर के बाद BMW के उपर गिरा ट्रांसफार्मर, धू-धू कर जली कार, पिछले दरवाजे से बाहर निकले दो युवक, देखें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना के पाहवा धर्मशाला के पास मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW) कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे पर लगा भारी-भरकम बिजली का ट्रांसफार्मर सीधे कार के ऊपर आ गिरा जिससे कार में भीषण आग लग गई।

गनीमत रही कि दोनों युवकों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी देते हुए नरेश बंसल ने बताया के कार सवार दोनों युवक कुंदनपुरी इलाके के रहने वाले हैं। सुबह करीब 4 बजे वे झंडू चौक की उतराई से कुंदनपुरी स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे।

कार की रफ्तार बेहद तेज थी। पाहवा धर्मशाला के पास पहुंचते ही ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ट्रांसफार्मर वाले खंभे में जा घुसी।
टक्कर होते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर गिर गया और शॉर्ट सर्किट के कारण धमाका हुआ।

देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। कार के अगले दरवाजे लॉक होने के कारण युवक अंदर ही फंस सकते थे लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाई और पिछले दरवाजे से बाहर निकलने में कामयाब रहे। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

The Ultimate Guide to Slots Strategy: Insider Tips from a 15-Year Player

When it comes to playing online slots, having a solid strategy can make all the …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!