आप नेता लक्की ओबराय के सिर-सीने में 6 गोलियां मारीं, गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने कत्ल की जिम्मेदारी ली, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
February 6, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने आप नेता लक्की ओबरॉय के मर्डर की जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी- यह हमारे भाईयों को नुकसान पहुंचा रहा था। उसका जवाब आज हमने दे दिया है। खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर यह सब कुछ हुआ है।
जोगा फोलड़ीवाल ने पोस्ट में क्या लिखा..
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह.. आज जालंधर में जो लक्की ओबरॉय का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं जोगा फोलड़ीवाल लेता हूं। ये कत्ल हमने अपनी आपसी दुश्मनी के चलते करवाया है। सोशल मीडिया पर इसे AAP नेता कहकर वायरल किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। ये एक बहुत बड़ा नशा तस्कर था। ये खुद भी नशे करता था और इसके सारे काले कारनामों के सबूत हमारे पास हैं। ये कत्ल खासला कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुआ है। ये भी बता देते हैं कि इसने अपने सारे काले कामों को छिपाने के लिए AAP का पल्ला पकड़ा था। ये कोई लीडर नहीं था, ये पुलिस का खास मुखबिर था। ये अपने काले कारनामों के चलते पुलिस के साथ साझ रखता था। इसके साथ ही इसमें हमारे भाईयों का नुकसान करवाया है, बाकी इसने हमारे बारे में जो बकवास की थी, आज हमने उसका जवाब दे दिया है। इसके साथ ही एक और बात बता दें कि जो भी हमारे बारे में गलत बोलते हैं, उनको भी जल्दी ही जवाब दे देंगे। अगर किसी भाई को लगता है कि हमने ये कत्ल नाजायज किया है, तो वो हमसे संपर्क कर ले। न तो हमने पहले गलत किया है और न ही आगे करेंगे। जस्ट वेट एंड वॉच..