Thursday , October 22 2026
Breaking News

जालंधर के लतीफपुरा के लोगों को मिलेंगे 64 फ्लैट और प्लॉट, 24 घंटे में अलॉटमेंट की कार्रवाई होगी मुकम्मल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जिला प्रशासन और लतीफपुरा पुनर्वास मोर्चा तथा लतीफपुरा के प्रभावित परिवारों के बीच बुधवार को बेहद सुखद माहौल में हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति बन गई है। यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित लतीफपुरा के प्रभावित परिवारों, लतीफपुरा पुनर्वास मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक के दौरान उन्हें भरोसा दिया कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हर संभव मदद और सहयोग करने के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने बीबी भानी कम्प्लेक्स और सूर्या इनक्लेव में प्रभावित परिवारों को 49 फ्लैट और 15 प्लॉटों की अलॉटमेंट का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार अपने तस्दीकशुदा दस्तावेज जमा करवाएं और प्रशासन की ओर से 24 घंटों के अंदर अलॉटमेंट की कार्रवाई मुकम्मल की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फ्लैट और प्लॉट की अलॉटमेंट के लिए जो 5 प्रतिशत रकम जमा करवानी पड़ती है, वह भी इन परिवारों से नहीं ली जाएगी। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन की ओर से फ्लैटों की जरूरी मुरम्मत आदि का भरोसा भी दिया।

डा. अग्रवाल ने कहा कि इन परिवारों के अन्य संबंधित मसलों के हल के लिए एक समर्पित टीम भी तैनात की जा रही है, जो इनकी मुश्किलों के उचित हल को यकीनी बनाएगी। इसके अलावा डा. अग्रवाल ने कहा कि जिन 7 परिवारों को बीते दिनों लतीफपुरा से तब्दील किया गया है, उनकी फौरी जरूरत को पूरा करने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। जत्थेबंदियों के नेताओं की ओर से मुआवजे की मांग उठाने पर उन्होंने कहा कि मुआवजे संबंधी मामला सक्षम अथॉरिटी के ध्यान में लाया जाएगा, ताकि इसका योग्य हल हो सके। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में हुए केस को खारिज करने संबंधी कार्रवाई पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।

बैठक में एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर, जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी, किरती किसान यूनियन के संतोष सिंह संधू, बी.के.यू. राजेवाल के नेता मंदीप सिंह,पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब के नेता कश्मीर सिंह घुग्शोर और हंस राज पब्ब्वां, किसान यूनियन अमृतसर से जस्करन सिंह काहन सिंह वाला, पंजाब किसान यूनियन बागी से गुरदीप सिंह भंडाल, बी.के.यू. डकौंदा से धर्मिंदर सिंह, किसान यूनियन अमृतसर से बीबी पिंदे बासी और लखवीर सिंह सौंटी, सुखजीत सिंह डरोली, गुरमुख सिंह बाजवा, गुरप्रताप सिंह, हाजी बिट्टू चौहान, बलजिंदर सिंह लसोई, महिंदर सिंह बाजवा, अमरीक सिंह छीना के इलावा अन्य भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!